श्री राम अयोध्या आए हैं

पारंपरिक
श्री राम भजन Bhajan Shri Ram Bhajan
॥ पावन पाठ ॥

आज अवध में उत्सव भारी,

घी के दीप जलाए हैं,

छम छम नाचे बजरंगी,

श्री राम अयोध्या आए हैं ॥

दीन-दयाल दया के सागर सबको गले लगाते हैं,

जिसपर तेरा नाम लिखा वो पत्थर भी तर जाते हैं,

छोड़ के झूठी दुनिया सारी,

शरण तुम्हारी आए हैं,

छम छम नाचे ॥

कब से शबरी बाट निहारे आज घड़ी वो आई है,

पाकर सम्मुख अपने राम को मन ही मन हर्षाई है,

तेरे मिलन के ख़ातिर ही,

थोड़े से साँस बचाये हैं,

छम छम नाचे ॥

असुवन जल से चरण पखारूँगा मैं मेरे राम के,

जन्म सफल हो जाए दर्शन पाकर पावन धाम के,

“पाल” विशाल सजी है झाँकी,

फूलों से महकाए हैं,

॥ दोहा ॥

छम छम नाचे ॥

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।