सबकी भरती हैं माँ, यहाँ पर झोलियाँ

पारंपरिक
महादेव भजन Bhajan Maa Durga Bhajan
॥ पावन पाठ ॥

सबकी भरती है माँ,

यहाँ पर झोलियाँ ॥

चढ़के पहाड़ी,

भक्तो की प्यारी,

रोज आती है टोलियां ॥

सबकी भरती है माँ,

यहाँ पर झोलियाँ,

सबकी भरती है,

यहाँ पर झोलियाँ,

सबकी भरती है मां,

यहाँ पर झोलियाँ ॥

तू है खुशियों के,

वर देने वाली,

माँ वर देने वाली,

दयालु महाकाली,

तू सारे ही जग से निराली,

बड़े दिल वाली माँ,

सुख की दाती तू, न्यारी,

माँ वरदाती तू, प्यारी,

तेरी माया तू ही, जाने,

तेरी शक्ति को जग, माने,

पंछी बोले द्वार तेरे,

भक्ति की बोलिया,

सबकी भरती है मां,

यहाँ पर झोलियाँ ॥

तू तो माटी को,

सोना है करती,

सभी दुःख हरती,

तू भंडार भरती,

तू तारे तो है नैया,

माँ तरती,

करुणा जब करती,

ममता मूरत तू, मैया,

सच्ची मूरत तू, मैया,

ज्योति रूपा तू, मैया,

पवन स्वरूपा तू, मैया,

तेरे रंगो में खेलेंगे,

हम सब होलियाँ,

सबकी भरती है मां,

यहाँ पर झोलियाँ ॥

चढ़के पहाड़ी,

भक्तो की प्यारी,

रोज आती है टोलियां ॥

सबकी भरती हैं माँ,

यहाँ पर झोलियाँ,

सबकी भरती है,

यहाँ पर झोलियाँ,

सबकी भरती है मां,

यहाँ पर झोलियाँ ॥

दुर्गा चालीसा | आरती: जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी | आरती: अम्बे तू है जगदम्बे काली | महिषासुरमर्दिनि स्तोत्रम् | माता के भजन

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।