सुमिरन सार है नाम का, और सकल जंजाल।
आदि अंत सब देखिया, दूजा सब बेहाल॥
अंजनी नंदन पवन कुमार, अतुलित बल के धाम।
हृदय चीर के दर्श करायो, बसत जहाँ सिया राम॥
लंका जारी असुर संहारे, सीता सुधि ले आये।
लक्ष्मण प्राण बचाय संजीवन, रामचंद्र हरषाये॥
अमृत रस बरसे तेरे द्वारे, जो आए सो पार उतारे।
लाज राखि ले हे जगस्वामी, हम सब हैं तेरे सहारे॥
लाल देह लाली लसे, अरु धरि लाल लंगूर।
वज्र देह दानव दलन, जय जय जय कपिसूर॥
हाथ गदा और ध्वजा विराजे, कांधे मूंज जनेऊ।
राम काज करिबे को आतुर, सब संकट हरि लेऊ॥
मीरा के प्रभु गिरधर नागर, हरहु कलेश हमार।
चरण कँवल की दासी मीरा, तारो भवजल पार॥