रामा रामा जपने वाले: हनुमान भजन

पारंपरिक
श्री राम भजन Bhajan Hanuman Bhajan
॥ पावन पाठ ॥

रामा रामा ज़पने वाले हे मारुती राह दिखाओ ना,

ओ पवन पुत्र बलवीरा हमें अपना दर्श दिखाओ ना,

रामा रामा ज़पने वाले हे मारुती राह दिखाओ ना ॥

भक्ति के बल पर तुमने ऊंचे पर्वत को उठाया,

ओ हो बज़रंगी तुम प्यारे ए,

ओ हो बजरंगी तुम प्यारे कलयुग पार लगाओ ना,

रामा रामा ज़पने वाले हे मारुती राह दिखाओ ना ॥

विकट रूप तुमने दिखलाया लंका को है जलाया,

मेरे मन के गुण दीपक को ओ,

मेरे मन के गुण दीपक को हनुमत तुम हीं जलाओ ना,

रामा ओ ज़पने वाले हे मारुती राह दिखाओ ना ॥

SantoKiVani Lyrics

सीने मे श्री राम बसे ज़ब सीना चीर दिखाए,

ऐसे हीं अपने चरणों मे,

ऐसे ही अपने चरणों में हमको ठौर दिलाओ ना,

॥ दोहा ॥

रामा रामा ज़पने वाले हे मारुती राह दिखाओ ना ॥

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।