राम राम जपो, चले आएंगे हनुमान जी

पारंपरिक
श्री राम भजन Bhajan Hanuman Bhajan
॥ पावन पाठ ॥

दो अक्षर वाला नाम,

आये बड़ा काम जी,

राम राम जपो,

चले आएंगे हनुमान जी,

राम राम भजो,

श्री राम राम भजो ॥

सीता माँ ने दिया,

मोतियों का माला

माला तोड़ दिया,

वीर हनुमाना,

नाम नहीं राम का तो,

आये किस काम जी,

राम राम जपों,

चले आएंगे हनुमान जी,

राम राम भजों,

श्री राम राम भजो ॥

चीर दिये सीना,

भरी महफ़िल में,

सीताराम को,

दिखा दिए दिल में,

चमक चमक चमक रही,

झांकी सियाराम की,

राम राम जपों,

चले आएंगे हनुमान जी,

राम राम भजों,

श्री राम राम भजो ॥

चौंक गयी प्रजा,

देख के नज़ारे,

तुम हो राम के,

और राम है तुम्हारे,

सीने से लगाए,

उसी वक़्त श्री राम जी,

राम राम जपों,

चले आएंगे हनुमान जी,

राम राम भजों,

श्री राम राम भजो ॥

दो अक्षर वाला नाम,

आये बड़ा काम जी,

राम राम जपो,

चले आएंगे हनुमान जी,

राम राम भजो,

॥ दोहा ॥

श्री राम राम भजो ॥

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।