राम दुलारे है, अंजनी के प्यारे है

पारंपरिक
श्री राम भजन Bhajan Hanuman Bhajan
॥ पावन पाठ ॥

राम दुलारे है,

अंजनी के प्यारे है,

भक्तो के बिगड़े काम,

पल में सँवारे है,

जय हो तुम्हारी हनुमान,

माँ अंजनी के लाला ॥

चैत सुदी पूनम मंगल,

पाया तुमने है जनम,

हरपल केवल करते हो,

राम नाम का ही सुमिरन,

सारा जग ये माने,

तुम हो राम दीवाने,

राम की धुन में खोकर,

रहते बन मस्ताने,

राम के सेवक है,

दीनो के साथी है,

सारी दुनिया इनकी,

महिमा को गाती है,

जय हो तुम्हारी हनुमान,

माँ अंजनी के लाला ॥

मेहंदीपुर सालासर में,

सुन्दर रूप निराले है,

अपने भक्तो के संकट,

तुमने पल में टाले है,

सियाराम की मूरत,

ह्रदय बिच बसाई,

तुम पर प्राण न्योछावर,

करते है रघुराई,

शिव के अवतारी हो,

सब पर उपकारी हो,

अपने भक्तो के बाबा,

तुम पालनहारी हो,

जय हो तुम्हारी हनुमान,

माँ अंजनी के लाला ॥

राम दुलारे है,

अंजनी के प्यारे है,

भक्तो के बिगड़े काम,

पल में सँवारे है,

जय हो तुम्हारी हनुमान,

॥ दोहा ॥

माँ अंजनी के लाला ॥

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।