रहे संग तेरा नाम प्रभु हर पल मेरे जीवन में

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन Bhajan Shri Krishna Bhajan
॥ पावन पाठ ॥

रहे संग तेरा नाम प्रभु,

हर पल मेरे जीवन में,

नही पल कोई ऐसा हो,

जिस पल तू ना हो मन में

रहें संग तेरा नाम प्रभु,

हर पल मेरे जीवन में ॥

नादान हूँ मैं निर्गुण,

बस गुण यही पाया है,

तेरे नाम के मोती से,

जग अपना सजाया है,

यूँ ही तेरे नाम रतन,

बरसे मेरे आंगन में,

रहें संग तेरा नाम प्रभु,

हर पल मेरे जीवन में ॥

जब बंद करूँ आँखे,

मन मेरा चहकता है,

अहसास तेरा भगवन,

सांसो में महकता है,

खुशबु ये बनी रहे,

मेरे मन मधुबन में,

रहें संग तेरा नाम प्रभु,

हर पल मेरे जीवन में ॥

अपनो के छल से जब,

अंतर ये झुलस जाता,

तेरे नाम के चिंतन से,

मन शीतल हो जाता,

‘अंकुश’ ये शीतलता,

रहे अब अंतर्मन में,

रहें संग तेरा नाम प्रभु,

हर पल मेरे जीवन में ॥

रहे संग तेरा नाम प्रभु,

हर पल मेरे जीवन में,

नही पल कोई ऐसा हो,

जिस पल तू ना हो मन में

रहें संग तेरा नाम प्रभु,

॥ दोहा ॥

हर पल मेरे जीवन में ॥

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।