राधा रानी के 28 नामों का जाप (Radha Rani 28 Names)

पारंपरिक
श्री कृष्ण मंत्र Mantra Radha Rani 28 Names Mantra
॥ पावन पाठ ॥

राधा रानी के 28 पवित्र नामों का जाप करना अत्यंत शुभ माना जाता है। शास्त्रों में कहा गया है कि इन दिव्य नामों का स्मरण करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और राधा-कृष्ण का शाश्वत आशीर्वाद प्राप्त होता है। पूजा-अर्चना के दौरान भक्तों को इन नामों का पाठ करना चाहिए और फिर राधा रानी की आरती करनी चाहिए, जिससे मन को शांति, भक्ति और भगवान कृष्ण के साथ राधा जी की असीम कृपा प्राप्त होती है।

राधा रासेश्वरी रम्या कृष्णमन्त्राधिदेवता ।

सर्वाद्या सर्ववन्द्या च वृन्दावनविहारिणी ॥

वृन्दाराध्या रमाशेषगोपीमण्डलपूजिता ।

सत्या सत्यपरा सत्यभामा श्रीकृष्णवल्लभा ॥

वृषभानुसुता गोपी मूलप्रकृतिरीश्वरी ।

गान्धर्वा राधिकाऽऽरम्या रुक्मिणी परमेश्वरी ॥

परात्परतरा पूर्णा पूर्णचन्द्रनिभानना ।

भुक्तिमुक्तिप्रदा नित्यं भवव्याधिविनाशिनी ॥

श्री राधा रानी के 28 शक्तिशाली नाम और उनके अर्थ

1 राधा: (Radha)

2 रासेश्वरी: (Raseshwari) - रास की रानी

3 रम्या: (Ramya) - परम रमणीय और सुंदर

4 कृष्णमत्राधिदेवता: (Krishnamatradhidevata) - कृष्ण की माता स्वरूप देवी

5 सर्वाद्या: (Sarvadya) - सबकी आदि और सभी शक्तियों का स्रोत

6 सर्ववन्द्या: (Sarvavandya) - सबकी वंदना करने योग्य

7 वृन्दावनविहारिणी: (Vrindavanaviharini) - वृन्दावन में विहार करने वाली

8 वृन्दाराधा: (Vrindaradha) - वृन्दा (तुलसी) और राधा

9 रमा: (Rama) - लक्ष्मी का रूप

10 अशेषगोपीमण्डलपूजिता: (Asheshgopimandalapujita) - सभी गोपियों के मंडल द्वारा पूजी जाने वाली

11 सत्या: (Satya) - सत्य स्वरूप

12 सत्यपरा: (Satyapara) - सत्य से भी परे

13 सत्यभामा: (Satyabhama) - सत्यभामा (कृष्ण की पटरानी)

14 श्रीकृष्णवल्लभा: (Shrikrishnavallabha) - श्रीकृष्ण की प्रियतमा

15 वृषभानुसुता: (Vrishabhanusuta) - वृषभानु राजा की पुत्री

16 गोपी: (Gopi) - गोपियों में श्रेष्ठ

17 मूल प्रकृति: (Mool Prakriti) - आदि शक्ति, प्रकृति का मूल

18 ईश्वरी: (Ishwari) - सर्वोच्च देवी

19 गान्धर्वा: (Gandharva) - गान्धर्व (गायन) की देवी

20 राधिका: (Radhika) - राधा का एक नाम

21 रम्या: (Ramya) - (पुनरावृत्ति)

22 रुक्मिणी: (Rukmini) - रुक्मिणी (कृष्ण की अन्य पटरानी)

23 परमेश्वरी: (Parameshvari) - परम ईश्वरी

24 परात्परतरा: (Paratparatarā) - सबसे परे से भी परे

25 पूर्णा (Purna) - पूर्ण स्वरूपा।

26 पूर्णचन्द्रविमानना (Purnachandravimanana) - पूर्णिमा के चंद्रमा जैसी आभा वाली।

27 भुक्ति-मुक्तिप्रदा (Bhukti-muktiprada) - सांसारिक सुख और मोक्ष प्रदान करने वाली।

28 भवव्याधि-विनाशिनी (Bhavavyadhi-vinashini) - सांसारिक दुखों/रोगों का नाश करने वाली।

इन नामों का प्रतिदिन स्मरण करने से मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।