राधा ढूंढ रही किसी ने मेरा श्याम देखा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन Bhajan Shri Radha Krishna Bhajan
॥ पावन पाठ ॥

राधा ढूंढ रही किसी ने मेरा श्याम देखा,

श्याम देखा, घनश्याम देखा,

ओ बंसी बजाते हुए,

ओराधा तेरा श्याम देखा ॥

राधा तेरा श्याम हमने मथुरा मैं देखा,

बंसी बजाते हुए,

ओराधा तेरा श्याम देखा ॥

राधा तेरा श्याम हमने गोकुल मैं देखा

गैया चराते हुए ओ राधा तेरा श्याम देखा ॥

राधा तेरा श्याम हमने वृन्दावन मैं देखा

रास रचाते हुए ओ राधा तेरा श्याम देखा ॥

राधा तेरा श्याम हमने गतिपुरा मैं देखा,

गोवर्धन उठाते हुए ओ राधा तेरा श्याम देखा ॥

राधा तेरा श्याम हमने सर्वजगत मैं देखा,

राधा राधा जपते हुए,

ओराधा तेरा श्याम देखा ॥

श्याम देखा, घनश्याम देखा,

ओ बंसी बजाते हुए,

ओराधा तेरा श्याम देखा ॥

राधा ढूंढ रही किसी ने मेरा श्याम देखा

आरती कुंजबिहारी की | आओ भोग लगाओ प्यारे मोहन | श्री बांके बिहारी तेरी आरती गाऊं | आरती श्री बाल कृष्ण जी की | ॐ जय जगदीश हरे | मधुराष्टकम्: धरं मधुरं वदनं मधुरं | कृष्ण भजन | अच्चुतम केशवं कृष्ण दामोदरं | श्री कृष्णा गोविन्द हरे मुरारी

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।