पार होगा वही, जिसे पकड़ोगे राम

पारंपरिक
श्री राम भजन Bhajan Shri Ram Bhajan
॥ पावन पाठ ॥

पार होगा वही,

जिसे पकड़ोगे राम,

जिसको छोड़ोगे,

पलभर में डूब जाएगा ॥

तिरना क्या जाने,

पत्थर बेचारे,

तिरने लगे तेरे,

नाम के सहारे,

नाम लिखते आ गए है,

पत्थर में प्राण,

जिसको छोड़ोगे,

पलभर में डूब जाएगा।

पार होगा वहीँ,

जिसे पकड़ोगे राम,

जिसको छोड़ोगे,

पलभर में डूब जाएगा ॥

लंका जलाई,

लांघा समुन्दर,

राक्छस को मार आया,

छोटा सा बन्दर,

बस जपता रहा,

दिन रात तेरा नाम,

जिसको छोड़ोगे,

पलभर में डूब जाएग ॥

पार होगा वहीँ,

जिसे पकड़ोगे राम,

जिसको छोड़ोगे,

पलभर में डूब जाएगा ॥

सुनकर के बाते,

मुस्काए राम जी,

मारे ख़ुशी के नाचे,

हनुमान जी,

भक्त देखा ना,

बनवारी तेरे समान,

जिसको छोड़ोगे,

पलभर में डूब जाएगा ॥

पार होगा वहीँ,

जिसे पकड़ोगे राम,

जिसको छोड़ोगे,

पलभर में डूब जाएगा ॥

पार होगा वही,

जिसे पकड़ोगे राम,

जिसको छोड़ोगे,

पलभर में डूब जाएगा,

जिसको छोड़ोगे,

॥ दोहा ॥

पलभर में डूब जाएगा ॥

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।