नवरात्री का त्यौहार आया

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन Bhajan Maa Durga Bhajan
॥ पावन पाठ ॥

नवरात्री का त्यौहार आया,

वैष्णो मैया ने हमको बुलाया ॥

माता जिनको बुलाए,

वही भक्त दर पे आए,

माता जिनको बुलाए,

वही भक्त दर पे आए,

ऊँचे पर्वत पे दरबार लगाया,

वैष्णो मैया ने हमको बुलाया ॥

वही लोग है निराले,

नाम जिसका माँ बुलाले,

भक्त वही है निराले,

नाम जिसका माँ बुलाले,

फल माँ की कृपा वही पाया,

वैष्णो मैया ने हमको बुलाया ॥

सारे कष्ट करे दूर,

मैया जग में मशहूर,

सारे कष्ट करे दूर,

मैया जग में मशहूर,

लिखके ‘देवेंद्र’ यही गाया,

वैष्णो मैया ने हमको बुलाया ॥

नवरात्री का त्यौहार आया,

वैष्णो मैया ने हमको बुलाया ॥

दुर्गा चालीसा | आरती: जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी | आरती: अम्बे तू है जगदम्बे काली | महिषासुरमर्दिनि स्तोत्रम् | माता के भजन

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।