नैनो मे तेरी ज्योति, सांसो में तेरा नाम

पारंपरिक
हनुमान जी भजन Bhajan Hanuman Bhajan
॥ पावन पाठ ॥

नैनो में तेरी ज्योति,

सांसो में तेरा नाम ॥

दोहा – जय बजरंगी,

भक्तो के संगी,

जय हो वीर हनुमान,

तुमको ही पुजू,

तुमको ही ध्याऊँ,

तुम ही मेरे भगवान ॥

नैनो में तेरी ज्योति,

सांसो में तेरा नाम,

महाबली बजरंगी,

मन में है तेरा धाम,

नैनो मे तेरी ज्योति,

सांसो में तेरा नाम ॥

मेरे जीवन की माला में,

तेरे ही नाम के मोती,

भक्ति से तेरी ही हनुमत,

हर भोर मेरी है होती,

तेरी ही दिन रात साधना,

मेरा यही है काम,

नैनो मे तेरी ज्योति,

सांसो में तेरा नाम ॥

पाया है हनुमान तुम्हे,

स्वयं को मैंने खो कर,

झूठे लगे संसार के रिश्ते,

देखा तुम्हारा हो कर,

जोड़ लिया जब नाता तुमसे,

फिर जग से क्या काम,

नैनो मे तेरी ज्योति,

सांसो में तेरा नाम ॥

नैनो मे तेरी ज्योति,

सांसो में तेरा नाम,

महाबली बजरंगी,

मन में है तेरा धाम,

नैनो मे तेरी ज्योति,

॥ दोहा ॥

सांसो में तेरा नाम ॥

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।