नाम मेरी राधा रानी का जिस जिस ने गाया है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन Bhajan Shri Vishnu Bhajan
॥ पावन पाठ ॥

नाम मेरी राधा रानी का जिस जिस ने गाया है,

बांके बिहारी ने उसे अपना बनाया है,

जय राधे जय राधे जय श्री राधे बोलो जय राधे ॥

नाम मेरी राधा रानी का सदा देता सहारा है,

तू भी एक बार जप ले यह नाम बड़ा प्यारा है,

जय राधे जय राधे जय श्री राधे बोलो जय राधे ॥

राधा राधा नाम वाली फेरी जिसने माला है,

उस पर रीझ गया मेरा मुरली वाला है जय राधे,

जय राधे जय राधे जय श्री राधे बोलो जय राधे ॥

राधा राधा नाम का तो हुआ पागल जमाना है,

प्यारा तीनों लोको से श्री जी का बरसाना है,

जय राधे जय राधे जय श्री राधे बोलो जय राधे ॥

SantoKiVani Lyrics

राधा राधा नाम वाली चढ़ गई हमें मस्ती है,

हर्षित' पे कृपा राधा रानी की बरसती है,

॥ दोहा ॥

जय राधे जय राधे जय श्री राधे बोलो जय राधे ॥

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।