मुझको राधा रमन, करदो ऐसा मगन: कृष्ण भजन

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन Bhajan Shri Krishna Bhajan
॥ पावन पाठ ॥

मुझको राधा रमन,

करदो ऐसा मगन,

रटूं तेरा नाम,

मैं आठों याम ॥

करुणानिधान मोपे कृपा कर रिझिए,

बृज में बसाके मोहे सेवा सुख दीजिए,

प्रेम से भरदो मन,

गाउँ तेरे भजन,

रटूं तेरा नाम,

मैं आठों याम ॥

भाव भरे भूषणो से आपको सजाऊँ मैं,

नितनव् भोज निज हाथों से पवाऊं मैं,

करो जब तुम शयन,

दाबू तुमरे चरण,

रटूं तेरा नाम,

मैं आठों याम ॥

जब भी विहार करो,

प्यारी संग सांवरे,

फूल बन जाऊं जहां,

धरो तुम पाँव रे,

बनके शीतल पवन छू लूँ तेरा बदन,

रटूं तेरा नाम,

मैं आठों याम ॥

SantoKiVani Lyrics

तुम्हे देख जीऊं तुम्हे देख मर जाऊं मैं,

जनम जनम तेरा दास ही कहाऊं मैं,

रख लो अपनी शरण,

करदो मन में रमन,

रटूं तेरा नाम,

॥ दोहा ॥

मैं आठों याम ॥

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।