मुझे तूने मालिक, बहुत कुछ दिया है

पारंपरिक
श्री राम भजन Bhajan Shri Ram Bhajan
॥ पावन पाठ ॥

मुझे तूने मालिक,

बहुत कुछ दिया है ।

तेरा शुक्रिया है,

तेरा शुक्रिया है ।

तेरा शुक्रिया है,

तेरा शुक्रिया है ।

मुझे तूने मालिक,

बहुत कुछ दिया है ।

तेरा शुक्रिया है,

तेरा शुक्रिया है ।

ना मिलती अगर,

दी हुई दात तेरी ।

तो क्या थी ज़माने में,

औकात मेरी ।

ये बंदा तो तेरे,

सहारे जिया है ।

तेरा शुक्रिया है,

तेरा शुक्रिया है ।

॥ मुझे तूने मालिक...॥

ये जायदाद दी है,

ये औलाद दी है ।

मुसीबत में हर वक़्त,

मदद की है ।

तेरे ही दिया मैंने,

खाया पिया है ।

तेरा शुक्रिया है,

तेरा शुक्रिया है ।

॥ मुझे तूने मालिक...॥

मेरा ही नहीं तू,

सभी का है दाता ।

सभी को सभी कुछ,

है देता दिलाता ।

जो खाली था दामन,

तूने भर दिया है ।

तेरा शुक्रिया है,

तेरा शुक्रिया है ।

॥ मुझे तूने मालिक...॥

तेरी बंदगी से,

मै बंदा हूँ मालिक ।

तेरे ही करम से,

मै जिन्दा हूँ मालिक ।

तुम्ही ने तो जीने के,

काबिल किया है ।

तेरा शुक्रिया है,

तेरा शुक्रिया है ।

॥ मुझे तूने मालिक...॥

मेरा भूल जाना,

तेरा ना भुलाना ।

तेरी रहमतो का,

कहाँ है ठिकाना ।

तेरी इस मोहब्बत ने,

पागल किया है ।

तेरा शुक्रिया है,

तेरा शुक्रिया है ।

॥ मुझे तूने मालिक...॥

मुझे तूने मालिक,

बहुत कुछ दिया है ।

तेरा शुक्रिया है,

तेरा शुक्रिया है ।

तेरा शुक्रिया है,

तेरा शुक्रिया है ।

सीताराम राम राम,

सीताराम राम राम

सीताराम राम राम,

सीताराम राम राम

सीताराम राम राम,

सीताराम राम राम

सीताराम राम राम,

सीताराम राम राम

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।