मुझे चरणो से लगा ले,
मेरे श्याम मुरली वाले,
मेरी सांस सांस में तेरा,
मेरी सांस सांस में तेरा,
है नाम मुरली वाले,
मुझे चरणों से लगा ले,
मेरे श्याम मुरली वाले ॥
भक्तो की तुमने कान्हा,
विपदा है टारी,
मेरी भी बांह थामो,
आके बिहारी,
बिगड़े बनाये तुमने,
हर काम मुरली वाले,
मुझे चरणों से लगा ले,
मेरे श्याम मुरली वाले ॥
पतझड़ है मेरा जीवन,
बन के बहार आजा,
सुन ले पुकार कान्हा,
बस एक बार आजा,
बैचैन मन के तुम ही,
आराम मुरली वाले,
मुझे चरणों से लगा ले,
मेरे श्याम मुरली वाले ॥
तुम हो दया के सागर,
जनमों की मैं हूँ प्यासी,
दे दो जगह मुझे भी,
चरणों में बस ज़रा सी,
सुबह तुम्ही हो तुम ही,
मेरी शाम मुरली वाले,
मुझे चरणों से लगा ले,
मेरे श्याम मुरली वाले ॥
मुझे चरणो से लगा ले,
मेरे श्याम मुरली वाले,
मेरी स्वास स्वास में तेरा,
है नाम मुरली वाले ॥
आरती कुंजबिहारी की | आओ भोग लगाओ प्यारे मोहन | श्री बांके बिहारी तेरी आरती गाऊं | आरती श्री बाल कृष्ण जी की | ॐ जय जगदीश हरे | मधुराष्टकम्: धरं मधुरं वदनं मधुरं | कृष्ण भजन | अच्चुतम केशवं कृष्ण दामोदरं | श्री कृष्णा गोविन्द हरे मुरारी