मेरी पूजा को सफल बनाओ

पारंपरिक
महादेव भजन Bhajan Vighneswaray Bhajan
॥ पावन पाठ ॥

मेरी पूजा को सफल बनाओ,

तुम बनाओ,

गणराज गजानन आओ,

गणराज गजानन आओ ॥

खजराना से पधारो जी गजानन,

चिंतामन से पधारो जी गजानन,

रिद्धि सिद्धि को भी संग लाओ,

संग लाओ,

गणराज गजानन आओ,

मेरी पुजा को सफल बनाओ,

गणराज गजानन आओ ॥

माँ गौरा के प्यारे गजानन,

प्यारे गजानन दुलारे गजानन,

भोले शम्भू के लाडले कहाओ,

तुम कहाओ,

गणराज गजानन आओ,

मेरी पुजा को सफल बनाओ,

गणराज गजानन आओ ॥

धूप दीप नेवैद्य आरती,

झांझ मंजीरे से होवे आरती,

संग मोदक भोग लगाओ,

जी लगाओ,

गणराज गजानन आओ,

मेरी पुजा को सफल बनाओ,

गणराज गजानन आओ ॥

‘तिवारी’ तेरे चरणों मे गाये,

अर्जी ‘इन्दौरी’ की तुझको सुनाए,

भव से बेड़ा पार लगाओ,

तुम लगाओ,

गणराज गजानन आओ,

मेरी पुजा को सफल बनाओ,

गणराज गजानन आओ ॥

मेरी पूजा को सफल बनाओ,

तुम बनाओ,

गणराज गजानन आओ,

॥ दोहा ॥

गणराज गजानन आओ ॥

सरल हिंदी भावार्थ एवं आध्यात्मिक महत्व

भजन: मेरी पूजा को सफल बनाओ | Bhajan: Meri Puja Ko Safal Banao Ke Lyrics Hindi Aur English Main

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।