मेरे सरकार का, दीदार बड़ा प्यारा है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन Bhajan Shri Krishna Bhajan
॥ पावन पाठ ॥

मेरे सरकार का,

दीदार बड़ा प्यारा है ।

कृष्ण मेरा प्यारा,

गोविन्द बड़ा प्यारा है ॥

तेरे नैना कटीले,

मोटे मोटे रसीले ।

दिल को छीन लिया,

तेरी प्यारी हँसी ने ।

प्यारी अंखियों में लगा,

कजरा बड़ा प्यारा है ।

कृष्ण मेरा प्यारा,

गोविन्द बड़ा प्यारा है ॥

मेरे सरकार का,

दीदार बड़ा प्यारा है ।

कृष्ण मेरा प्यारा,

गोविन्द बड़ा प्यारा है ॥

लटों ने लूट लिया,

जिगर घायल ये किया ।

तेरी प्यारी अदा ने,

मुझे बेचैन किया ।

मेरे सीने में तेरा,

दर्द बड़ा प्यारा है ।

कृष्ण मेरा प्यारा,

गोविन्द बड़ा प्यारा है ॥

मेरे सरकार का,

दीदार बड़ा प्यारा है ।

कृष्ण मेरा प्यारा,

गोविन्द बड़ा प्यारा है ॥

ओ मेरे श्याम पिया,

तेरे बिन तड़पे जिया ।

प्रेम तुम से ही किया,

तूने क्या जादू किया ।

तेरी यादों में थिरके,

अंग मेरा सारा है ।

कृष्ण मेरा प्यारा,

गोविन्द बड़ा प्यारा है ॥

मेरे सरकार का,

दीदार बड़ा प्यारा है ।

कृष्ण मेरा प्यारा,

गोविन्द बड़ा प्यारा है ।

कृष्ण मेरा प्यारा,

गोविन्द बड़ा प्यारा है ।

कृष्ण मेरा प्यारा,

॥ दोहा ॥

गोविन्द बड़ा प्यारा है ॥

सरल हिंदी भावार्थ एवं आध्यात्मिक महत्व

मेरे सरकार का, दीदार बड़ा प्यारा है: भजन | Mere Sarkar Ka Didar Bada Pyara Hai

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।