मेरे घर मईया आई है

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन Bhajan Maiya Bhajan
॥ पावन पाठ ॥

मेरे घर मईया आई है , सोई तकदीर जगाई है

सोई तकदीर जगाई है……….2

मेरे घर मैया आई है , मैया ने बिगड़ी बनाई है

आज बड़ा ही शुभ दिन आया है…2

और संग में खुशियां लाया है…2

मेरे मन की कली खिलाई है…2

मेरे घर मैया आई है………2

आओ चुनरी लाल उड़ाये हम…2

चरणों में शीश झुकाए हम…2

मां की ज्योति लहराई है…2

मेरे घर मैया आई है…2

सब झूम नाचे गायेंगे…2

मेवा मिष्ठान मंगाएंगे…2

दाती ने दया बरसाई है…2

मेरे घर मैया आई है..2

आज है मैया का जगराता…2

भूलन त्यागी मिल गुण गाता…2

मेरी दुविधा सकल मिटाई है…2

मेरे घर मैया आई है…2

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।