मेरे भोले बाबा अर्ज़ी सुनो, मैं तुम्हे मनाने आयी हूँ

पारंपरिक
महादेव भजन Bhajan Shiv Bhajan
॥ पावन पाठ ॥

मेरे भोले बाबा अर्ज़ी सुनो,

मैं तुम्हे मनाने आयी हूँ,

मेरी बिगड़ी बना दोगे बाबा,

मैं तुम्हे मनाने आयी हूँ,

मेरे भोले बाबा अर्ज़ी सुनो ॥

मेरे भोले तुम बड़े दानी हो,

महादानी हो वरदानी हो,

देवो के देव महादेव तुम्हे,

मैं शीश झुकाने आयी हूँ,

मेरे भोले बाबा अर्ज़ी सुनो ॥

भक्तो के तुम रखवाले हो,

कष्टों को मिटाने वाले हो,

तुम दया के सागर हो भोले,

मैं शरण तुम्हारी आयी हु,

मेरे भोले बाबा अर्ज़ी सुनो ॥

SantoKiVani Lyrics

भोले बाबा तुम्हे है भंग प्यारा,

तन भस्म रमाते हो न्यारा,

कहे बिटिया प्रियंका चरणों में,

बाबा तुम्हे मनाने आयी हु,

॥ दोहा ॥

मेरे भोले बाबा अर्ज़ी सुनो ॥

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।