मेरे बाबा मेरे महाकाल: शिव भजन

पारंपरिक
महादेव भजन Bhajan Shiv Bhajan
॥ पावन पाठ ॥

देवों के महादेव है कालों के ये काल,

दुनिया की बुरी नजरों से रखते मेरा ख्याल,

दुनिया की बुरी नजरों से,रखते मेरा ख्याल,

मेरे बाबा मेरे भोले,

मेरे महाकाल ॥

विनती यही है बाबा कृपा बनाए रखना,

मतलब की है यह दुनिया यहां कोई नहीं अपना,

माता पिता तुम ही हो मैं हूं तुम्हारा लाल,

मुझको गले लगा कर रखना मेरा ख्याल,

मेरे बाबा मेरे भोले,

मेरे महाकाल ॥

झूठी है सारी दुनिया सच्चा है तेरा द्वारा,

तेरे सिवा ए बाबा कोई नहीं हमारा,

आए जो कोई संकट तो देना उसे टाल,

पल पल गिराती दुनिया बस लेना तू संभाल,

मेरे बाबा मेरे भोले,

मेरे महाकाल ॥

SantoKiVani Lyrics

तुमने दिया है जीवन तुमने दी जिंदगानी,

तुमसे जुड़ी हुई है मेरी ये सब कहानी,

दर्शन को तेरे बाबा तरसे ये तेरा लाल,

स्वामी हो सारे जग के शम्बू बड़े दयाल,

मेरे बाबा मेरे भोले,

॥ दोहा ॥

मेरे महाकाल ॥

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।