मेरा श्याम खाटू वाला: श्री कृष्ण भजन

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन Bhajan Shri Vishnu Bhajan
॥ पावन पाठ ॥

नैया चला रहा है मेरा श्याम खाटू वाला,

मुझको बचा रहा है मेरा श्याम खाटू वाला ॥

कब का मैं डूब जाता,

तू हाथ ना लगाता,

तेरी कृपा ना होती,

तो तैर भी ना पाता,

तो तैर भी ना पाता,

साहिल पे ला रहा है,

मेरा श्याम खाटू वाला,

नैया चला रहा है ॥

कई बार मन में आया,

सब मैं ही कर रहा हूं,

सच है तेरे करम से,

दिन रात बढ़ रहा हूं ,

दिन रात बढ़ रहा हूं,

मुझको बड़ा रहा है,

मेरा श्याम खाटू वाला,

नैया चल रहा है ॥

SantoKiVani Lyrics

पतवार थाम करके,

जिंदगी मेरी बचाई,

वरना लिखी थी ,

विक्की के भाग्य में तबाही,

जीवन सजा रहा है ,

मेरा श्याम खाटू वाला,

॥ दोहा ॥

नैया चल रहा है ॥

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।