करते हो तुम कन्हैया मेरा नाम हो रहा है।
मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है॥
मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है।
करते हो तुम कन्हैया मेरा नाम हो रहा है॥
पतवार के बिना ही मेरी नाव चल रही है।
हैरान है जमाना मंज़िल भी मिल रही है॥
करता नहीं मैं कुछ भी सब काम हो रहा है।
करते हो तुम कन्हैया मेरा नाम हो रहा है॥
तुम साथ हो हमारे किस बात की कमी है।
किसी और चीज़ की अब दरकार ही नहीं है॥
तेरे साथ से कन्हैया सम्मान मिल रहा है।
करते हो तुम कन्हैया मेरा नाम हो रहा है॥
मेरी जिंदगी में प्यारे बस आपका सहारा।
डूबी हुई नैया को मिल जाए किनारा॥
मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है।
करते हो तुम कन्हैया मेरा नाम हो रहा है॥
श्री कृष्ण शरणं मम भजु नित्य बारंबार।
साध्वी पूर्णिमा गावती महिमा अपरंपार॥