मईया ये जीवन हमारा, आपके चरणों में है

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन Bhajan Maa Durga Bhajan
॥ पावन पाठ ॥

मईया ये जीवन हमारा,

आपके चरणों में है,

दिन दुखियो का गुज़ारा,

आपके चरणों में है,

मैया ये जीवन हमारा,

आपके चरणों में है ॥

आपकी रहमत से मिलती,

इज़्ज़त की दो रोटियाँ,

आपकी रहमत से मिलती,

इज़्ज़त की दो रोटियाँ,

हम ग़रीबो का गुज़ारा,

आपके चरणों में है,

मैया ये जीवन हमारा,

आपके चरणों में है ॥

क्या मुक़द्दर का भरोसा,

साथ दे या ना भी दे,

क्या मुक़द्दर का भरोसा,

साथ दे या ना भी दे,

मेरी किस्मत का सितारा,

आपके चरणों में है,

मैया ये जीवन हमारा,

आपके चरणों में है ॥

मैं भला चिंता करूँ क्यूँ,

है भरोसा आप पर,

मैं भला चिंता करूँ क्यूँ,

है भरोसा आप पर,

मेरा ये परिवार सारा,

आपके चरणों में है,

मैया ये जीवन हमारा,

आपके चरणों में है ॥

ये जहा तो है भिखारी,

माँ के दर पे मांग ले,

ये जहा तो है भिखारी,

माँ के दर पे मांग ले,

जन्नत और मुक्ति का द्वारा,

आपके चरणों में है,

मैया ये जीवन हमारा,

आपके चरणों में है ॥

मईया ये जीवन हमारा,

आपके चरणों में है,

दिन दुखियो का गुज़ारा,

आपके चरणों में है,

मैया ये जीवन हमारा,

आपके चरणों में है ॥

दुर्गा चालीसा | आरती: जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी | आरती: अम्बे तू है जगदम्बे काली | महिषासुरमर्दिनि स्तोत्रम् | माता के भजन

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।