मैया तुम्हारे चरणों में

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन Bhajan Navratri Bhajan
॥ पावन पाठ ॥

मिलता है सच्चा सुख केवल,

मैया तुम्हारे चरणों में,

यह विनती है हर पल मैया,

रहे ध्यान तुम्हारे चरणों में,

मिलता है सच्चा सुख केवल ॥

चाहे बैरी जग संसार बने,

चाहे जीवन मुझ पर भार बने,

चाहे मौत गले का हार बने,

रहे ध्यान तुम्हारे चरणों में,

मिलता है सच्चा सुख केवल ॥

चाहे अग्नि में मुझे जलना हो,

चाहे कांटो पे मुझे चलना हो,

चाहे छोड़ के देश निकलना हो,

रहे ध्यान तुम्हारे चरणों में,

मिलता है सच्चा सुख केवल ॥

चाहे संकट ने मुझे घेरा हो,

चाहे चारों और अंधेरा हो,

पर मन नहीं डगमग मेरा हो,

रहे ध्यान तुम्हारे चरणों में,

मिलता है सच्चा सुख केवल ॥

जिव्हा पे तुम्हारा नाम रहे,

तेरा ध्यान सुबह और शाम रहे,

तेरी याद मे आठों याम रहे,

रहे ध्यान तुम्हारे चरणों में,

मिलता है सच्चा सुख केवल ॥

मिलता है सच्चा सुख केवल,

मैया तुम्हारे चरणों में,

यह विनती है हर पल मैया,

रहे ध्यान तुम्हारे चरणों में,

मिलता है सच्चा सुख केवल ॥

दुर्गा चालीसा | आरती: जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी | आरती: अम्बे तू है जगदम्बे काली | महिषासुरमर्दिनि स्तोत्रम् | माता के भजन

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।