मैया तू करती है पल में कमाल

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन Bhajan Maa Durga Bhajan
॥ पावन पाठ ॥

मैया तू करती है पल में कमाल,

मुझको भी करदे मैया तू मालामाल,

आया हूँ दर पे तेरे मुझको संभाल,

मुझको भी करदे मैया तू मालामाल ॥

मैया तू मेरा बस एक काम करदे,

मेरा भी जग में थोड़ा नाम करदे,

तूने तो सारे ही जग को संभाला है,

मैं भी तो माँ अंबे तेरा हूँ लाल,

मुझको भी करदे मैया तू मालामाल ॥

माँ तेरी है जग में शान निराली,

दर पे मैं आया हूँ बनके सवाली,

बच्चो की अपने माँ पल में तू सुनती है,

नज़रे माँ अपनी तू मुझपे भी डाल,

मुझको भी करदे मैया तू मालामाल ॥

मैली है काया माँ निर्मल तू करदे,

नित तुझको ध्याऊं मैया मुझको ये वरदे,

तूही तो सबकी माँ बिगड़ी बनाती है,

छल और कपट मेरे मन से निकाल,

मुझको भी करदे मैया तू मालामाल ॥

जीवन की नैया छोड़ी तेरे सहारे,

मैया रानी मेरे भी भरदे भंडारे,

खाली गया ना कोई दर जो तेरे आया है,

मन में रहे ना कोई सवाल,

मुझको भी करदे मैया तू मालामाल ॥

मैया तू करती है पल में कमाल,

मुझको भी करदे मैया तू मालामाल,

आया हूँ दर पे तेरे मुझको संभाल,

मुझको भी करदे मैया तू मालामाल ॥

दुर्गा चालीसा | आरती: जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी | आरती: अम्बे तू है जगदम्बे काली | महिषासुरमर्दिनि स्तोत्रम् | माता के भजन

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।