मैया री मैया एक खिलौना दिलवा दे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन Bhajan Shri Krishna Bhajan
॥ पावन पाठ ॥

मैया री मैया एक खिलौना-

छोटा सा दिलवा दे

चाबी भरकर जब छोड़ तो

एक ही रटन लगा दे

बोले श्याम श्याम श्याम

बोले श्याम श्याम श्याम

सुन मैया सुन मैया

मुझे एक खिलौना दिलवा दे

सुन मैया सुन मैया

मुझे एक खिलौना दिलवा दे

बोले श्याम श्याम श्याम

बोले श्याम श्याम श्याम

ना मैं चाहूं हाथी घोड़ा

ना कोई बाजे वाला

मुझको तो बस आज दिला दे

मोहन मुरली वाला

बटन दबा दें ही वह झट से

मुरली मधुर बजा दे

चाबी भरकर जब छोड़ तो

एक ही रटन लगा दे

बोले श्याम श्याम श्याम

बोले श्याम श्याम श्याम

मोर मुकुट हो प्यारा-प्यारा

मेरे मन बस जाए

जो मुरली की धुन सुन ले

वह मस्ती में खो जाए

पग में पायल छम छम बाजे

सबको नाच नचा दे

चाबी भरकर जब छोड़ तो

एक ही रटन लगा दे

बोले श्याम श्याम श्याम

बोले श्याम श्याम श्याम

SantoKiVani Lyrics

श्याम सुंदर मुरली वाले को

अपना आज बना लूं

मातृ दत्त यदि मिले खिलौना

सोया भाग्य जगा दूं

देर करो मत अब मेरी मैया

जल्दी से दिलवा दे

चाबी भरकर जब छोड़ तो

एक ही रटन लगा दे

बोले श्याम श्याम श्याम

बोले श्याम श्याम श्याम

सुन मैया सुन मैया

मुझे एक खिलौना दिलवा दे

बोले श्याम श्याम श्याम

बोले श्याम श्याम श्याम

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।