महाकाल तेरी भक्ति ने बवाल कर दिया

पारंपरिक
महादेव भजन Bhajan Shiv Bhajan
॥ पावन पाठ ॥

तेरे कलयुग में भी भक्तो ने कमाल कर दिया,

हो जय श्री महाकाल के नारे ने धमाल कर दिया,

महाकाल तेरी भक्ति ने बवाल कर दिया,

महाकाल तेरी भक्ति ने बवाल कर दिया ॥

तेरी ही भक्ति ने मुझको संभाला है,

तेरी ही भक्ति ने मुझको संभाला है,

हो जिसने भी कि भक्ति तेरी,

उसका बोल-बाला है ॥

जो भी करे है भक्ति बाबा तेरे नाम की,

उस किरपा करके मालामाल कर दिया,

महाकाल तेरी भक्ति ने बवाल कर दिया,

महाकाल तेरी भक्ति ने बवाल कर दिया ॥

महाकाल मेरे, महाकाल मेरे

महाकाल मेरे, महाकाल

मेरी भक्ति में है दम उनकी किरपा में है दम,

क्या बिगाड़ेगा मेरा जमाना, ये जमाना, ये जमाना,

मुझे मारो नहीं ताना मैं हूँ भोले का दिवाना,

मुझे मारो नहीं ताना मैं हूँ भोले का दिवाना ॥

महाकाल मेरे, महाकाल मेरे

महाकाल मेरे, महाकाल

मेरा बना जो मकान थोड़ी दूर पर तेरा द्वार,

मेरी घर कि खिड़की से तेरे दर्शन होते सुबह-शाम,

मेरे उज्जैन के महाकाल,

मेरे उज्जैन के महाकाल ॥

भोले कि सवारी आई, शिव जी की सवारी,

आई उज्जैन नगरिया, शिव की सवारी ॥

ब्रम्हा जी ने वेद गाये नारद जी ने वीणा बोले,

चंदा बोले सूरज बोले वीणा का एकतारा बोले ॥

बाजे श्याम कि मुरलिया शिवजी की सवारी,

बाजे मोहन कि मुरलिया शिवजी की सवारी,

मेरे भोले कि सवारी आई शिवजी की सवारी,

आई उज्जैन नगरिया शिवजी की सवारी,

तेरी मोहनी मुरतिया शिवजी की सवारी ॥

महाकाल मेरे, महाकाल मेरे

महाकाल मेरे, महाकाल

तेरे कलयुग में भी भक्तो ने कमाल कर दिया,

हो जय श्री महाकाल के नारे ने धमाल कर दिया,

महाकाल तेरी भक्ति ने बवाल कर दिया,

॥ दोहा ॥

महाकाल तेरी भक्ति ने बवाल कर दिया ॥

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।