महाबली हनुमान जी: श्री हनुमान भजन

पारंपरिक
श्री राम भजन Bhajan Hanuman Bhajan
॥ पावन पाठ ॥

संकट मोचन नाम तुम्हारा,

दुखियो का तुम हो सहारा,

चारो और गूंज रहा है,

नाम तेरा महान,

महाबली हनुमान जी,

महाबली हनुमान जी,

राम राम जय राम राम जय ॥

अंजनी माँ के हो तुम लाला,

केसरी सूत हनुमत बाला,

चारो वेदों के तुम ज्ञाता,

बलबुद्धि के तुम हो दाता,

जो भी पूजे तुझको हनुमति,

उसका हो कल्याण,

महाबली हनुमान जी,

महाबली हनुमान जी,

राम राम जय राम राम जय ॥

राम जी के काज सवारे,

तुम कहलाये भगत प्यारे,

लक्ष्मण के तुम प्राण बचाये,

पर्वत सारा उठा ले आये,

संजीवन बूटी समझ ना आई,

उठा ली सारी चटान,

महाबली हनुमान जी,

महाबली हनुमान जी,

राम राम जय राम राम जय ॥

SantoKiVani Lyrics

महावीर मारुती बलशाली,

भक्तो की करते रखवाली,

महादेव के हों अवतारी,

‘रोहन’ आया शरण तिहारी,

समर्थ लिखता महिमा तिहारी,

महाबली हनुमान जी,

महाबली हनुमान जी,

॥ दोहा ॥

राम राम जय राम राम जय ॥

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।