माँ बड़ी दयानी है मेरी जगदम्बा

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन Bhajan Maa Durga Bhajan
॥ पावन पाठ ॥

नवरात्र के दिन करो तुम पुकार ।

मइया का जप करलो बार-बार ॥

माँ बड़ी दयानी है, मेरी जगदम्बा ।

दीनों की कल्यानी है, मेरी जगदम्बा ॥

माँ दया करेगी,

दुःखियों के दुःखों को हरेगी ।

नाम माँ का जपो तो,

तेरी विपदा को मइया हरेगी ॥

जग में माँ जैसा कौन ?

वो तो महारानी है, मेरी जगदम्बा ॥

माँ बड़ी....

दुःखड़ा सुनेगा जग तो,

बस सुनकर ये दुनिया हँसेगी ।

यदि माँ को दुःख सुना दो,

तो पल में दुःखों को हरेगी ॥

विन्ध्याचल मइया तो,

सब गुणों की खानी है, मेरी जगदम्बा ॥

माँ बड़ी....

भाव से भजो तो,

माँ भवपार तुमको करेगी ।

कान्त माँ को जपो तो,

तेरे कष्टों को मइया हरेगी ॥

मइया की ममता तो,

जैसे निर्मल पानी है, मेरी जगदम्बा ॥

माँ बड़ी....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।