कृष्ण जिनका नाम है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन Bhajan Shri Krishna Bhajan
॥ पावन पाठ ॥

कृष्ण जिनका नाम है,

गोकुल जिनका धाम है,

ऐसे श्री भगवान को,

बारंबार प्रणाम है।

यशोदा जिनकी मैया है,

नंद जी बापैया है,

ऐसे श्री गोपाल को,

बारंबार प्रणाम है।

॥ कृष्ण जिनका नाम है...॥

लूट-लूट दधि माखन खायो,

ग्वाल-बाल संग धेनु चरायो,

ऐसे लीला-धाम को,

बारंबार प्रणाम है।

॥ कृष्ण जिनका नाम है...॥

कृष्ण जिनका नाम है,

गोकुल जिनका धाम है,

ऐसे श्री भगवान को,

बारंबार प्रणाम है।

॥ कृष्ण जिनका नाम है...॥

ध्रुपद सुता की लाज बचायो,

गजेन्द्र-गज को फ़ंद छुड़ायो,

ऐसे किरपा-धाम को,

बारंबार प्रणाम है।

॥ कृष्ण जिनका नाम है...॥

कृष्ण जिनका नाम है,

गोकुल जिनका धाम है,

ऐसे श्री भगवान को,

बारंबार प्रणाम है।

आरती कुंजबिहारी की | आओ भोग लगाओ प्यारे मोहन | श्री बांके बिहारी तेरी आरती गाऊं | आरती श्री बाल कृष्ण जी की | ॐ जय जगदीश हरे | मधुराष्टकम्: धरं मधुरं वदनं मधुरं | कृष्ण भजन | अच्चुतम केशवं कृष्ण दामोदरं | श्री कृष्णा गोविन्द हरे मुरारी

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।