कौन सी ने मार दियो री टोना

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन Bhajan Shri Krishna Bhajan
॥ पावन पाठ ॥

कौन सी ने मार दियो री टोना

के मेरो मचले ओ श्याम सलोना

कौन सी ने मार दियो री टोना

के मेरो मचले ओ श्याम सलोना

के मेरो मचले ओ श्याम सलोना

के मेरो मचले ओ श्याम सलोना

कौन सी ने मार दियो री टोना

के मेरो मचले ओ श्याम सलोना

भूल गयी मेने दियो ना

या के माथे बीच डिठौना

रोये ओये रुदन करे मेरो वारो

एजी तोड़ दियो है खिलौना

दूध ना पीवे लाला

दही ना खावे

दूध ना पीवे लाला

दही ना खावे

खावे ना माखन लौना

रोय रोय रुदन करे मेरो वारो

दिए सब फोड़ खिलौना

के कौन सी ने मार दियो री टोना

के मेरो मचले ओ श्याम सलोना

भूल गयी मैंने कियो ना

माथे बीच टीका

न्हावे ना धोवे

सुध बिसराव

आँख ना खोले मेरा छोना

के कौन सी ने मार दियो री टोना

के मेरो मचले ओ श्याम सलोना

पहले समझायो मैंने लाल को

इन सखियों संग नाचो ना

या ग्वालिन की नजरबुरी है

बर्जयो ते मानो ना

के कौन सी ने मार दियो री टोना

के मेरो मचले ओ श्याम सलोना

बोली ललिता

और विशाखा,

यशोदा मैया बात सुनो ना

राई नोन वारो लाल पे,

और धर दियो बीच डिठौना

के कौन सी ने मार दियो री टोना

के मेरो मचले ओ श्याम सलोना

करो उतरो देदई* धूनी

यशोदा बिलम# करो ना

नैना खुल गए मनमोहन के

मुस्काए मन मोहना

के कौन सी ने मार दियो री टोना

के मेरो मचले ओ श्याम सलोना

कौन सी ने मार दियो री टोना

के मेरो मचले ओ श्याम सलोना

कौन सी ने मार दियो री टोना

के मेरो मचले ओ श्याम सलोना

* देदई - दे दी

# बिलम - बिलम्ब

आरती कुंजबिहारी की | आओ भोग लगाओ प्यारे मोहन | श्री बांके बिहारी तेरी आरती गाऊं | आरती श्री बाल कृष्ण जी की | ॐ जय जगदीश हरे | मधुराष्टकम्: धरं मधुरं वदनं मधुरं | कृष्ण भजन | अच्चुतम केशवं कृष्ण दामोदरं | श्री कृष्णा गोविन्द हरे मुरारी

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।