खबर मेरी ले लेना, उज्जैन के महाकाल

पारंपरिक
महादेव भजन Bhajan Shiv Bhajan
॥ पावन पाठ ॥

खबर मेरी ले लेना,

उज्जैन के महाकाल ॥

ऊँचा है नाम बाबा ऊँची है महिमा,

संग विराजे हरसिद्धि मैया,

हमें दे दो किरपा का तुम दान,

खबर मोरी ले लेना,

उज्जैन के महाकाल ॥

जो लगावे गणपति को अर्जी,

बिगड़ी बना ना बना तेरी मर्जी,

हमें दे दो भक्ति का तुम दान,

खबर मोरी ले लेना,

उज्जैन के महाकाल ॥

जो क्षिप्रा में डुबकी लगावे,

विपत विराल पाप डर भागे,

हमें दे दो मुक्ति का तुम दान,

खबर मोरी ले लेना,

उज्जैन के महाकाल ॥

माँ अन्नपूर्णा मंगल करती,

किरपा करे भंडारे भरती,

गाए महिमा हम तो आज,

खबर मोरी ले लेना,

उज्जैन के महाकाल ॥

खबर मेरी ले लेना,

॥ दोहा ॥

उज्जैन के महाकाल ॥

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।