कर दे सभी पे उपकार बाबा दुखिया खड़े जो तेरे द्वार है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन Bhajan Shri Krishna Bhajan
॥ पावन पाठ ॥

कर दे सभी पे उपकार,

बाबा दुखिया खड़े जो तेरे द्वार है,

कर दें सभी पे उपकार ॥

बिन तेरी मर्जी,

एक भी पत्ता गिरे ना कभी डार से,

अपने भगत की,

बिगड़ी बनाके पल में जीवन संवारते,

कर दे करम तू इस बार,

कर दे करम तू इस बार,

बाबा दुखिया खड़े जो तेरे द्वार है,

कर दें सभी पे उपकार ॥

जितना चरम सुख,

बरसे यहाँ पे वो ना और कहीं ना पाऊं,

शीश के दानी,

ओ वरदानी तुझपे बलिहारी जाऊं,

जीने का तू ही है आधार,

जीने का तू ही है आधार,

बाबा दुखिया खड़े जो तेरे द्वार है,

कर दें सभी पे उपकार ॥

कर दे सभी पे उपकार,

बाबा दुखिया खड़े जो तेरे द्वार है,

॥ दोहा ॥

कर दें सभी पे उपकार ॥

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।