जो भी भला बुरा है, श्री राम जानते है

पारंपरिक
श्री राम भजन Bhajan Shri Ram Bhajan
॥ पावन पाठ ॥

जो भी भला बुरा है,

श्री राम जानते है,

बन्दे के दिल में क्या है,

मेरे राम जानते है,

जो भी भला बुरा हैं,

श्री राम जानते है ॥

आता कहाँ से कोई,

जाता कहाँ है कोई,

आता कहाँ से कोई,

जाता कहाँ है कोई,

युग युग से इस गति को,

मेरे राम जानते है,

जो भी भला बुरा हैं,

श्री राम जानते है ॥

नेकी बदी को अपनी,

जितना भी हम छुपा ले,

नेकी बदी को अपनी,

जितना भी हम छुपा ले,

श्री राम को पता है,

मेरे राम जानते है,

जो भी भला बुरा हैं,

श्री राम जानते है ॥

किस्मत के नाम को तो,

सब जानते है लेकिन,

किस्मत के नाम को तो,

सब जानते है लेकिन,

किस्मत में क्या लिखा है,

मेरे राम जानते है,

जो भी भला बुरा हैं,

श्री राम जानते है ॥

जो भी भला बुरा है,

श्री राम जानते है,

बन्दे के दिल में क्या है,

मेरे राम जानते है,

जो भी भला बुरा हैं,

॥ दोहा ॥

श्री राम जानते है ॥

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।