जिसको राम नाम रटना पसन्द है

पारंपरिक
श्री राम भजन Bhajan Shri Ram Bhajan
॥ पावन पाठ ॥

जिसको राम नाम रटना पसन्द है,

उसको हर घड़ी आनंद ही आनंद है ॥

सिर्फ नाम देगा सहारा,

झूठी दुनिया से करले किनारा,

राम जी की रजा में जो रजामंद है,

उसको हर घड़ी आनंद ही आनंद है।

जिसकों राम नाम रटना पसन्द है,

उसको हर घड़ी आनंद ही आनंद है ॥

मन के मंदिर में राम को बसा लो,

अपनी मुक्ति का रास्ता बना लो,

जिसके कट जाते चोरासी फंद है,

उसको हर घड़ी आनंद ही आनंद है।

जिसकों राम नाम रटना पसन्द है,

उसको हर घड़ी आनंद ही आनंद है ॥

स्वर्ग जाने की इच्छा ना होती,

मुक्ति पाने की इच्छा ना होती,

भाव भक्ति से मिलता परमानन्द है,

उसको हर घड़ी आनंद ही आनंद है।

जिसकों राम नाम रटना पसन्द है,

उसको हर घड़ी आनंद ही आनंद है ॥

जिसको राम नाम रटना पसन्द है,

॥ दोहा ॥

उसको हर घड़ी आनंद ही आनंद है ॥

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।