जीवन है तेरे हवाले, मुरलिया वाले

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन Bhajan Shri Krishna Bhajan
॥ पावन पाठ ॥

जीवन है तेरे हवाले,

मुरलिया वाले,

जीवन हैं तेरे हवाले,

मुरलिया वाले ।

हम कठ पुतली तेरे हाथ की,

हम कठ पुतली तेरे हाथ की,

तेरे हाथ की,

तेरे हाथ की,

हम कठ पुतली तेरे हाथ की,

चाहे जैसे नचाले,

मुरलिया वाले,

जीवन है तेरे हवाले,

मुरलिया वाले ।

हम तो मुरली तेरे हाथ की,

हम तो मुरली तेरे हाथ की,

तेरे हाथ की,

तेरे हाथ की,

हम तो मुरली तेरे हाथ की,

चाहे जैसे बजाले,

मुरलिया वाले,

जीवन हैं तेरे हवाले,

मुरलिया वाले ।

हम दीवाने सब तेरे मोहन,

हम दीवाने सब तेरे मोहन,

तेरे मोहन,

तेरे मोहन,

अब तो गले लगाले,

मुरलिया वाले,

जीवन हैं तेरे हवाले,

मुरलिया वाले ।

मेरे अपने हुए बेगाने,

मेरे अपने हुए बेगाने,

हुए बेगाने,

हुए बेगाने,

अब तू ही अपनाले,

मुरलिया वाले,

ये जीवन हैं तेरे हवाले,

मुरलिया वाले ।

हम तो दासी तेरे चरणों की,

तेरे चरणों की,

तेरे चरणों की,

चरणों में मुझको बसाले,

मुरलिया वाले,

ये जीवन है तेरे हवाले,

मुरलिया वाले ।

ये जीवन है तेरे हवाले,

मुरलिया वाले,

जीवन हैं तेरे हवाले,

मुरलिया वाले ।

आरती कुंजबिहारी की | आओ भोग लगाओ प्यारे मोहन | श्री बांके बिहारी तेरी आरती गाऊं | आरती श्री बाल कृष्ण जी की | ॐ जय जगदीश हरे | मधुराष्टकम्: धरं मधुरं वदनं मधुरं | कृष्ण भजन | अच्चुतम केशवं कृष्ण दामोदरं | श्री कृष्णा गोविन्द हरे मुरारी

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।