हम को मन की शक्ति देना - प्रार्थना

पारंपरिक
अन्य भजन Bhajan Arya Samaj Bhajan
॥ पावन पाठ ॥

हम को मन की शक्ति देना,

मन विजय करें ।

दूसरों की जय से पहले,

खुद को जय करें ।

भेदभाव अपने दिल से,

साफ कर सकें ।

दोस्तों से भूल हो तो,

माफ कर सकें ।

झूठ से बचे रहें,

सच का दम भरें ।

दूसरों की जय से पहले,

खुद को जय करें ।

हम को मन की शक्ति देना,

मन विजय करें ।

दूसरों की जय से पहले,

खुद को जय करें ।

मुश्किलें पड़े तो हम पे,

इतना कर्म कर ।

साथ दे तो धर्म का,

चलें तो धर्म पर ।

खुद पे हौसला रहे,

बदी से ना डरें ।

दूसरों की जय से पहले,

खुद को जय करें ।

हम को मन की शक्ति देना,

मन विजय करें ।

दूसरों की जय से पहले,

खुद को जय करें ।

हम को मन की शक्ति देना,

मन विजय करें ।

दूसरों की जय से पहले,

खुद को जय करें ।

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।