हमारे बालाजी महाराज, सभी के कष्ट मिटाते है

पारंपरिक
श्री राम भजन Bhajan Hanuman Bhajan
॥ पावन पाठ ॥

हमारे बालाजी महाराज,

सभी के कष्ट मिटाते है,

पिलाते राम नाम की बूटी,

सभी को मस्त बनाते है,

हमारें बालाजी महाराज,

सभी के कष्ट मिटाते है ॥

घाटा मेहंदीपुर शुभ धाम,

सारे करते जाके प्रणाम,

यही है भक्तो के सरताज,

जो बालाजी कहलाते है,

पिलाते राम नाम की बूटी,

सभी को मस्त बनाते है,

हमारें बालाजी महाराज,

सभी के कष्ट मिटाते है ॥

है जिनके प्रेतराज अगवान,

भैरव कोतवाल कप्तान,

पूरण करते सब के काज,

वीर का हुक्म बजाते है,

पिलाते राम नाम की बूटी,

सभी को मस्त बनाते है,

हमारें बालाजी महाराज,

सभी के कष्ट मिटाते है ॥

चावल बुरा लगता भोग,

करते सवामणि सब लोग,

बजते ढोल शहनाई साज,

राम की महिमा गाते है,

पिलाते राम नाम की बूटी,

सभी को मस्त बनाते है,

हमारें बालाजी महाराज,

सभी के कष्ट मिटाते है ॥

हो रही जग में जय जयकार,

मेला जुड़ता मंगलवार,

जिन पे शनिदेव को नाग,

अमावस धूम मचाते है,

पिलाते राम नाम की बूटी,

सभी को मस्त बनाते है,

हमारें बालाजी महाराज,

सभी के कष्ट मिटाते है ॥

हमारे बालाजी महाराज,

सभी के कष्ट मिटाते है,

पिलाते राम नाम की बूटी,

सभी को मस्त बनाते है,

हमारें बालाजी महाराज,

॥ दोहा ॥

सभी के कष्ट मिटाते है ॥

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।