हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा

संत सूरदास
श्री कृष्ण भजन Bhajan Shri Krishna Bhajan
॥ पावन पाठ ॥

जपता फिरूं मैं नाम तुम्हारा,

हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा,

तेरी सोणी सूरत पे दिल हूँ मैं हारा,

हारें का सहारा बाबा श्याम हमारा ॥

तेरी ही कृपा से बाबा,

चलता है जीवन मेरा,

दीन दुनिया छोड़ के बैठा,

मैं हूँ तेरा तू है मेरा,

खुद को भी मैंने तुझपे है वारा,

हारें का सहारा बाबा श्याम हमारा ॥

खाटू वाले शरण में अपनी,

भक्तों को बिठाये रखना,

चरणों की सेवा में बाबा,

हमको तुम लगाए रखना,

बिनती करे ये दास तुम्हारा,

हारें का सहारा बाबा श्याम हमारा ॥

जपता फिरूं मैं नाम तुम्हारा,

हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा,

तेरी सोणी सूरत पे दिल हूँ मैं हारा,

॥ दोहा ॥

हारें का सहारा बाबा श्याम हमारा ॥

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।