॥ पावन पाठ ॥
गृह प्रवेश के समय गाए जाने वाला पॉपुलर श्री गणेश भजन। जिसमें प्रथम देव, श्रेष्ठ श्री गणेश जी का आवाहन किया जाता है।
घर में पधारो गजाननजी,
मेरे घर में पधारो
रिद्धि सिद्धि लेके आओ गणराजा,
मेरे घर में पधारो ॥
घर में पधारो गजाननजी ॥
राम जी आना,
लक्ष्मण जी आना
संग में लाना सीता मैया,
मेरे घर में पधारो ॥
घर में पधारो गजाननजी ॥
ब्रम्हा जी आना,
विष्णु जी आना
भोले शशंकर जी को ले आना,
मेरे घर में पधारो ॥
घर में पधारो गजाननजी ॥
लक्ष्मी जी आना,
गौरी जी आना
सरस्वती मैया को ले आना,
मेरे घर में पधारो ॥
घर में पधारो गजाननजी ॥
Santo Ki Vani Lyrics
विघन को हारना,
मंगल करना,
कारज शुभ कर जाना,
मेरे घर में पधारो ॥
॥ दोहा ॥
घर में पधारो गजाननजी ॥