॥ पावन पाठ ॥
गणपति बाप्पा तेरा करू वंदन,
मुझे दीं हीं पर दया करो,
मैं शरण तुम्हारी आया हु फर्याद मैं बाप्पा लाया हु,
सुन कर मेरा कल्याण करो,
गणपति बाप्पा तेरा करू वंदन ॥
सब से पहले जो तुझे ध्याए ,
मन वांछित वो तुझसे पाए,
सब काम सिद्ध पल में तू करे याचक के अमंगल पल में हरे,
मेरे विघ्न सभी हरलो देवा जिन्हे तेरे धाम लेके आया हु,
गणपति बाप्पा तेरा करू वंदन ॥
तुझे भोले ने वरदान दियां,
जिस पर तू अपनी किरपा करे,
माँ के आशीष से हे देवा तू सब के पल में कष्ट हरे,
फिर यहाँ वहा क्यों मैं भटकु बस तेरे चरणों में आया हु,
गणपति बाप्पा तेरा करू वंदन ॥
SantoKiVani Lyrics
तुम साल में जिस घर में आये,
धन यश बेभव उस घर लाये,
सुख समृद्धि की वारिश हो खुशियों से वो घर भर जाए,
जाके फिर अगले वर्ष आना यही विनती करने आया हु,
॥ दोहा ॥
गणपति बाप्पा तेरा करू वंदन ॥