गजानंद गौरी जी के लाला, मेरी महफिल में आ जाना

पारंपरिक
महादेव भजन Bhajan Diwali Lakshmi Ganesh Puja Bhajan
॥ पावन पाठ ॥

गजानंद गौरी जी के लाला,

मेरी महफिल में आ जाना,

मनाएं आज हम तुमको,

मेरी महफिल में आ जाना ॥

गजानंद शिव के प्यारे हो,

गौरा के दुलारे हो,

धरु मे ध्यान चरणों में,

गजानंद आप आ जाना,

गजानन्द गौरी जी के लाला,

मेरी महफिल में आ जाना ॥

रिद्धि सिद्धि के दाता हो,

भक्तो के विधाता हो,

मनाये आज हम तुमको,

गजानंद आप आ जाना,

गजानन्द गौरी जी के लाला,

मेरी महफिल में आ जाना ॥

तेरा वंदन करे निशदिन,

जगत के प्राणी हम सब मिल,

मेहर की एक नज़र हम पर भी अब,

सरकार कर जाना,

गजानन्द गौरी जी के लाला,

मेरी महफिल में आ जाना ॥

गजानंद गौरी जी के लाला,

मेरी महफिल में आ जाना,

मनाएं आज हम तुमको,

॥ दोहा ॥

मेरी महफिल में आ जाना ॥

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।