एक तू ही है मेरा, बाकी सब है वहम

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन Bhajan Shri Krishna Bhajan
॥ पावन पाठ ॥

मेरे बाबा साथ,

छोड़ना ना तुझे है कसम,

एक तू ही है मेरा,

बाकी सब है वहम,

मेरे बाबा साथ,

छोड़ना ना तुझे है कसम ॥

मिलता सब कुछ,

दरबार में तेरे जो भी आता है,

लो आ गई मैं भी दर पे,

मुझको भी हो कृपा,

मेरी सुनले बाबा,

बाणधारी खाटू के चमन,

एक तू ही हैं मेरा,

बाकी सब है वहम,

मेरे बाबा साथ,

छोड़ना ना तुझे है कसम ॥

चलना साथ हरदम,

बाबा मैं विश्वास लाइ हूँ,

दुनिया से हार गई हूँ,

तेरे दर पे आई हूँ,

रहना हरपल बाबा,

साथ मेरे तुझे है कसम,

एक तू ही हैं मेरा,

बाकी सब है वहम,

मेरे बाबा साथ,

छोड़ना ना तुझे है कसम ॥

आऊं नगरी तेरी तो,

मैं बस तेरी हो जाऊं,

तेरे दर्शन जो कर लूँ,

मैं तुझमे खो जाऊं,

तेरे मिलने की दुरी अब,

हुई है ख़तम,

एक तू ही हैं मेरा,

बाकी सब है वहम,

मेरे बाबा साथ,

छोड़ना ना तुझे है कसम ॥

मेरे बाबा साथ,

छोड़ना ना तुझे है कसम,

एक तू ही है मेरा,

बाकी सब है वहम,

मेरे बाबा साथ,

॥ दोहा ॥

छोड़ना ना तुझे है कसम ॥

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।