द्वारे तिहारे बड़ी भीड़ हो जगदम्बे

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन Bhajan Maa Durga Bhajan
॥ पावन पाठ ॥

द्वारे तिहारे बड़ी भीड़ हो जगदम्बे-मैया

मैया द्वारे तेरे कन्या पुकारे

कन्या को योग्य वर देव मेरी जगदम्बे मैया

द्वारे तिहारे बड़ी भीड़ हो जगदम्बे-मैया

मैया द्वारे तेरे बांझन पुकारे

बांझन की गोद भर देव मेरी जगदम्बे मैया

द्वारे तिहारे बड़ी भीड़ हो जगदम्बे-मैया

मैया द्वारे तेरे निर्धन पुकारे

निर्धन के भंडार भर देव मेरी जगदम्बे मैया

द्वारे तिहारे बड़ी भीड़ हो जगदम्बे-मैया

मैया द्वारे तेरे भक्त पुकारे

भक्तों को दर्शन देव मेरी जगदम्बे मैया

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।