दूसरों का दुखड़ा दूर करने वाले

पारंपरिक
श्री राम भजन Bhajan Inspirational Bhajan
॥ पावन पाठ ॥

दूसरों का दुखड़ा दूर करने वाले,

तेरे दुःख दूर करेंगे राम ।

किये जा तू जग में भलाई का काम,

तेरे दुःख दूर करेंगे राम ।

दूसरों का दुखड़ा दूर करने वाले,

तेरे दुःख दूर करेंगे राम ।

किये जा तू जग में भलाई का काम,

तेरे दुःख दूर करेंगे राम ।

पोंछ ले तू अपने आंसू तमाम,

तेरे दुःख दूर करेंगे राम ॥

सच का है पथ ले धर्म का मार्ग,

संभल संभल चलना प्राणी ।

पग पग पर है यहाँ रे कसौटी,

कदम कदम पर कुर्बानी ।

मगर तू डावा डोल ना होना,

तेरी सब पीर हारेंगे राम ॥

दूसरों का दुखड़ा दूर करने वाले,

तेरे दुःख दूर करेंगे राम ।

किये जा तू जग में भलाई का काम,

तेरे दुःख दूर करेंगे राम ।

क्या तुने पाया, क्या तुने खोया,

क्या तेरा लाभ है क्या हानि ।

इस का हिसाब करेगा वो इश्वर,

क्यूँ तू फिकर करे रे प्राणी ।

तू बस अपना काम किए जा,

तेरा भण्डार भरेंगे राम ॥

दूसरों का दुखड़ा दूर करने वाले,

तेरे दुःख दूर करेंगे राम ।

किये जा तू जग में भलाई का काम,

तेरे दुःख दूर करेंगे राम ।

दूसरों का दुखड़ा दूर करने वाले,

तेरे दुःख दूर करेंगे राम ।

किये जा तू जग में भलाई का काम,

तेरे दुःख दूर करेंगे राम ।

पोंछ ले तू अपने आंसू तमाम,

॥ दोहा ॥

तेरे दुःख दूर करेंगे राम ॥

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।