चलो अयोध्या धाम चलें

पारंपरिक
श्री राम भजन Bhajan Shri Ram Bhajan
॥ पावन पाठ ॥

चलो अयोध्या धाम चलें,

गाते जय जय,

श्री राम चलें ,

चलो अयोध्या धाम चलें ll

सदियों के बाद,

यह दिन आया है,

'सारा का सारा,

जग हर्षाया है',

इतिहासिक क्षण का,

भाग बने,

गाते जय जय,

श्री राम चलें ,

चलो अयोध्या धाम चलें ll

भक्तों ने जान,

गवाँई है,

'अनमोल घड़ी अब,

आई है',

उन सबको,

करते प्रणाम चलें,

गाते जय जय,

श्री राम चलें ,

चलो अयोध्या धाम चलें ll

राम लल्ला की,

प्राण प्रतिष्ठा है,

'दुनियाँ की,

उनमें निष्ठा है',

इस निष्ठा का,

सम्मान करें,

गाते जय जय,

श्री राम चलें ,

चलो अयोध्या धाम चलें ll

२२ जनवरी,

आई है,

'भक्तों में,

खुशियाँ छाई है',

छोह ले के,

सारे काम चलें,

गाते जय जय,

श्री राम चलें ,

चलो अयोध्या धाम चलें ll

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।