चाहे सुख हो दुःख हो, एक ही नाम बोलो जी

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन Bhajan Shri Krishna Bhajan
॥ पावन पाठ ॥

चाहे सुख हो दुःख हो,

एक ही नाम बोलो जी,

बोलो बोलो बोलो,

जय श्री श्याम बोलो जी,

बोलो बोलो बोलो,

जय श्री श्याम बोलो जी ॥

हारे का सहारा,

तेरा साथ निभाएगा,

जब भी पुकारेगा,

तू सामने पायेगा,

श्याम नाम से इस जीवन में,

अमृत घोलो जी,

बोलो बोलो बोलो,

जय श्री श्याम बोलो जी,

बोलो बोलो बोलो,

जय श्री श्याम बोलो जी ॥

जग को बुलाता दर पे,

तुझे भी बुलाएगा,

जो तू बाबा श्याम जी का,

ध्यान लगाएगा,

खाटू धाम में जाकर अपनी,

किस्मत खोलो जी,

बोलो बोलो बोलो,

जय श्री श्याम बोलो जी,

बोलो बोलो बोलो,

जय श्री श्याम बोलो जी ॥

श्याम की कृपा से ‘आमिर’,

मौज उड़ाएगा,

श्याम नाम की मस्ती में,

झूम झूम गायेगा,

श्याम तुम्हारा होगा तुम भी,

श्याम के हो लो जी,

बोलो बोलो बोलो,

जय श्री श्याम बोलो जी,

बोलो बोलो बोलो,

जय श्री श्याम बोलो जी ॥

चाहे सुख हो दुःख हो,

एक ही नाम बोलो जी,

बोलो बोलो बोलो,

जय श्री श्याम बोलो जी,

बोलो बोलो बोलो,

॥ दोहा ॥

जय श्री श्याम बोलो जी ॥

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।