खाटू वाले श्याम तेरी बात निराली तू

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

खाटू वाले श्याम तेरी बात निराली,

तू भी निराला श्याम तेरी झांकी निराली,

जो भी खाटू नगरी में बाबा आता है,

झोली भर भर के बाबा बोल ये गाता है,

फूटी किस्मत को लेके दर पे तेरे आता है,

सोया हुआ भाग तेरे दर पे जग जाता है,

एहलवती के लाल तेरा कोई न सानी

तू भी निराला श्याम तेरी झांकी निराली,

मेरे घनश्याम मेरे श्याम खाटू वाले हो,

तुम ही तो भगतो के बाबा रखवाले हो,

तेरी भक्ति का नशा शर्मा को दिखाया है,

सच्ची तेरी कहानी बाकि मोह माया है,

तीन वान धारी तेरी दुनिया दीवानी,

तू भी निराला श्याम तेरी झांकी निराली,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।