साई तेरा नाम

पारंपरिक
अन्य भजन साईं भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

साईं तेरा नाम है सांचा साईं तेरा धाम,

तेरी किरपा से बनते सब बिगड़े काम,

राजा हो या रंक हो तेरे दर पे सब है समाये,

जो भी साईं काम पे जाये लेके साईं का नाम,

झोली उसकी भर देता तू तेरी शक्ति महान,

साईं तेरा नाम है सांचा साईं तेरा धाम,

मेरे सिर पे रख दे साईं शरदा वाला हाथ,

जन्म जन्म तक साईं रखले इन चरणों के पास,

सब का मालिक इक है बंदे,

बस इतना तू जान,

साईं तेरा नाम है सांचा साईं तेरा धाम,

दर दर भटक रहा हु साईं लेके दर्श की आस,

अब तो आ जाओ मेरे बाबा अटक रही है सास,

दम निकले तेरे कदमो में करते हुये गुण गान,

साईं तेरा नाम है सांचा साईं तेरा धाम,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।